ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के संगरूर में भीषण हादसा, ट्रक ट्राले से टक्‍कर के बाद कार में आग लगी, पांच लोग जिंदा जले

संगरूर। यहां एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। विवाह समारोह से वापस लौट रहे इन लोगों की कार की टक्‍कर एक ट्रक ड्राले से हो गई। इससे कार में आग लग गई। इससे कार में सवार पांच लोग इसमें फंस गए और जिंदा जल गए। कार भी पूरी तरह जल गई। हादसा मंगलवार सुबह हुई और इससे हड़कंप मच गया।

दुर्घटना संगरूर-सुनाम मेन रोड पर हुई। बताया जा रहा है। कि एक ट्रक ट्राला व कार तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान उनकी टक्कर हो गई और इसके कार में आग लग गई। कार में पांच लोग सवार थे। ये लोग कुछ समझा पाते उससे पहले ही आग ने कार पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और इसमें सवार लोग फंस गए। इसके बाद सभी पांच लोग कार के भीतर ही जलकर राख हो गए। कार भी पूरी तरह जल गई।

बताया जाता है कि ये सभी लोग मोगा जिले के रहनेवाले थे। पुलिस का कहना है कि ये सभी व्यक्ति रात में किसी विवाह समागम में शामिल होने के बाद वापस मोगा लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रक ट्राले को अपने कब्‍जे में ले लिया है और हादसे की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान मोगा के टल्‍लेवाल निवासी बलविंदर सिंह, मोगा के नानक नगर निवासी कुलतार सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, मोगा की ग्रीन फील्ड कालोनी निवासी कैप्टन सुखविंदर सिंह, मोगा के रामुवालिया निवासी सुरिंदर सिंह और मोगा निवासी चमकौर सिंह के रूप में हुई है। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्‍टमार्टम के लिए संगरूर में सिविल अस्पताल  भेजा गया।  ट्रक ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.