नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा

Indore में यातायात पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। नवलखा चौराहे पर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस टीम ने एक ट्रैक्टर को लहराते हुए चलते देखा, जिससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका बन रही थी।
ट्रैक्टर पर “नगर निगम कार्य में संलग्न” होने का बोर्ड लगा हुआ था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एएसआई अनिल चौहान और उनकी टीम ने तत्काल वाहन को रुकवाया। जांच के दौरान चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्ति भी नशे में थे।
यातायात पुलिस ने तुरंत Bhanwarkuan Police Station को सूचना दी। इसके बाद चालक और ट्रैक्टर को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना भवरकुआ के सुपुर्द कर दिया गया।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, क्योंकि यह स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।
