ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा नेता की धमकी- ज्यादा बयानबाजी की तो उठाकर ले जाऊंगा

खंडवा: मध्य प्रदेश के उपचुनाव में अब धमकी और अमर्यादित भाषणों ने जोर पकड़ लिया हैं। नतीजों के बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में बड़ा फेरबदल हो सकता हैं। दोनों ही बड़े राजनैतिक दल इस कुर्सी पाने के लिए उपचुनाव में हर हथकंडा अपना रहे हैं।  ऐसे में अगर धमकी भी देनी पड़े तो नेता पीछे नहीं हटते। खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा के किल्लोद में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव के पुत्र मंगल यादव ने खुलेआम मंच से मांधाता के कांग्रेस प्रत्याशी और उनके पिता को धमकी दे डाली।

मंगल यादव ने कहा कि राज नारायण सिंह और उसका बेटा चुनाव के बाद खंडवा आकर बताएं। अगर उन्होंने चुनाव में ज्यादा बयानबाज़ी की तो उनको उठाकर खंडवा ले जाऊंगा। बताते चले की इससे पहले भी भाजपा के मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री को मंच से धमकी दे चुके हैं।

बता दें कि भाजपा नेता मंगल यादव को पहलवान के नाम से जाना जाता है और उन पर कई अपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं। इधर कांग्रेस ने भाजपा की इस कार्यशैली पर गहरी आपत्ति जताते हुए भारत निर्वाचन आयोग से मामले की शिकायत की है। कांग्रेस नेता नारायण सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में संभावित हार के खतरे को देखते हुए भाजपा के नेता और प्रत्याशी धमकी देने पर उतारू हैं। भमौरी में महेंद्र सिसोदिया ने कांग्रेस प्रत्याशी को धमकी दी और खंडवा में पूर्व विधायक राज नारायण सिंह को भाजपा के मंगल पहलवान ने धमकी देकर भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.