ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चार महीने में 7800 रुपये टूटा सोना, चांंदी में आई 15400 रुपये की गिरावट, जानें ताजा भाव

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 247 रुपये की बढ़त के साथ 49,324 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर 232 रुपये की बढ़त के साथ 49,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए अब जानते हैं कि पिछले सप्ताह सोने के भाव में कितना फर्क आया है।

बीते सप्ताह में सोने के भाव में यह आया अंतर

पिछले सप्ताह सोने के भाव में इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 7 दिसंबर को एमसीएक्स पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने के भाव 49,231 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने का भाव 49,172 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस प्रकार इस सोने की कीमत में पिछले सप्ताह 152 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है

बीते सप्ताह चांदी के भाव में यह आया अंतर

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 205 रुपये की बढ़त के साथ 63,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी का भाव बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 7 दिसंबर को एमसीएक्स पर 63,643 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 63,813 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस चांदी के भाव में बीते हफ्ते में मात्र 78 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई।

सोना अपने पिछले उच्च स्तर से 7,776 रुपये नीचे 

सोने की कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में काफी अधिक टूट चुकी हैं। पांच फरवरी, 2021 की वायदा की सोने की कीमत में पिछला उच्च स्तर सात अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में फरवरी, 2021 वायदा का सोना 57,100 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अगर हम मौजूदा भाव से इसकी तुलना करें, तो इस सोने का भाव अपने पिछले उच्च स्तर से 7,776 रुपये प्रति दस ग्राम नीचे आ गया है।

पिछले उच्च स्तर की तुलना में 15,412 रुपये टूटी चांदी

चांदी की मौजूदा कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे हैं। चांदी का पिछला उच्च स्तर 10 अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 79,147 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह चांदी की मौजूदा कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 15,412 रुपये टूट चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.