ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

J&K: अनंतनाग में रहने वाले 13 साल के ताबिन रेयाज़ के लोग हुए फैन, सोशल मीडिया पर भी छाया

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रहने वाला ताबिन रेयाज़ की इन दिनों लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। कई लोग तो उसके काफी फैन भी हो गए हैं। 7वीं क्लास में पढ़ने वाला ताबिन रेयाज़ इतनी खूबसूरती से कहानियां सुनाता है कि वह इलाके में सेंसेशन बन गया है। अनंतनाग के ऐशमुकम क्षेत्र में हसन-नूर गांव के निवासी रेयाज़ अहमद भट का बेटे ताबिन को कहानियां लिखने का शौक है और वो एक लेखक बनना चाहता है। 13 साल का ताबिन अभी से लोगों को प्रेरित करने वाली कहानियां लिख रहा है। ताबिन की कहानी Overconfidence- the giant killer को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और लोग इसे पंसद भी कर रहे हैं।

ताबिन अपनी कहानियां इतने बेहतरीन तरीके से सुनाता है कि इलाके के बड़े-बड़े लेखक भी उसे पसंद कर रहे हैं। ताबिन खुद छोटी-छोटी कहानियां, लेख और ऐसी लघु कथाएं लिखता है जो दूसरों को मोटि‍वेशनल करती हैं। ताबिन एक किताब भी लिख रहे हैं जो अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाएगी। ताबिन को लोगों से मिल रहे प्यार पर परिवार फूले नहीं समां रहा है। परिवार ने कहा कि हमें अपने बच्चे ताबि पर गर्व है कि वो अभी से लोगों को अपनी कहानियों से प्रेरित कर रहा है।

वहीं ताबिन ने बताया कि बचपन में उसे जनरल नॉलेज में काफी दिलचस्पी थी और वो अपने आसपास हो रही घटनाओं को नोट करता रहता था और फिर उसी से उसे लिखने का शौक पैदा हुआ। ताबिन ने कहा कि उसकी कहानियां माता-पिता, छात्र और टीचर्स सभी के लिए हैं। ताबिन ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में उसने 25 लेख और आठ से नौ लघु कथाएं लिखी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.