ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड

पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड
भोपाल: मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील पर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटा दी है। अब मुख्यमंत्री के काफिले में 13 के स्थान पर केवल 8 वाहन ही शामिल होंगे।
राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान किसी प्रकार की वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी। साथ ही मंत्रियों और निगम-मंडल पदाधिकारियों को भी यात्रा में न्यूनतम वाहनों का उपयोग करने तथा सादगी से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में मंत्री परिषद की बैठक में वैश्विक संकट और ईंधन खपत को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात कही थी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की है।
राज्य सरकार का मानना है कि ईंधन बचत और सादगी अपनाने से राष्ट्रहित में सकारात्मक संदेश जाएगा तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.