ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

 

इंदौर: कलेक्टर इंदौर श्री शिवम वर्मा के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन और विक्रय के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को वृत्त बलदा कॉलोनी प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया की टीम ने क्षेत्र में सघन गश्त कर दो प्रकरण दर्ज किए।
कार्रवाई के दौरान पिपलिया पाला सर्विस रोड पर एक जुपिटर स्कूटर क्रमांक MP09-DZ-7729 से अवैध शराब का परिवहन करते हुए आरोपी प्रदीप पिता हरि जादव (26 वर्ष), निवासी राहुल गांधी नगर, इंदौर को पकड़ा गया। वाहन की डिक्की एवं प्लास्टिक की सफेद बोरियों से 75 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 13.5 बल्क लीटर, बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 90,625 रुपये बताई गई है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में एकता नगर क्षेत्र में सब्जी के ठेले से अवैध शराब बेचते हुए आरोपी अजय पिता उमेश (30 वर्ष) को पकड़ा गया। उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में जब्त शराब की कीमत 9,540 रुपये आंकी गई है।
दोनों मामलों में कुल जब्ती मूल्य 1,00,165 रुपये है। आबकारी विभाग द्वारा प्रकरणों की विवेचना जारी है। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक कैलाश अखंड और संगीता यादव की विशेष भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.