ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: रुबीना ने ऐसा डांस किया कि अली ने उनके पांव छू लिए… देखें वीडियो

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में झगड़ा, रोमांस, साजिश और टास्क के साथ ही मस्ती मजाक भी चलती रहती है। कई गेस्ट भी घर में आते हैं और कंटेस्टेंट से बात करके वापस चले जाते हैं। इस बार के गेस्ट थे सुधा चंद्रन और मोनालिसा। इस दौरान दर्शकों को कंटेस्टेंट का डांस भी देखने को मिलेगा। दरअसल, कंटेस्टेंट ने सलमान खान के लिए कव्वाली की महफिल सजाई थी, जिसमें रुबीना दिलैक संग कविता कौशिक ने ठुमके लगाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रुबीना और कविता डांस करती नज़र आईं।

वीडियो में दिख रहा है कि रुबीना और कविता कौशिक मल्लिका शेरावत के गाने मय्या मय्या पर डांस कर रहे हैं। साथ ही गेस्ट मोनालिसा और सुधा चंद्रा के साथ सभी कंटेस्टेंट उनका डांस देख रहे हैं। खास बात ये है कि सब रुबीना का डांस देखकर हैरान नज़र आ रहे हैं। दरअसल, रुबीना के मूव्स सभी कंटेस्टेंट को पसंद आए, लेकिन कविता कौशिक भी काफी अच्छा डांस कर रही हैं। वहीं, वीडियो में दिख रहा है कि सभी लोग रुबीना की ओर नज़रे जमाए हुए हैं।

यह वीडियो रुबीना दिलैक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसपर उनके फैंस कमेंट भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कंटेस्टेंट रुबीना के डांस से इतने खुश हुए कि अली ने परफॉरमेंस खत्म होने के बाद आकर रुबीना के पैर छुए। यह इस बात का सबूत था कि अली उनके डांस के फैन हो गए हैं। आप भी यह वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे और उम्मीद है कि रुबीना का डांस आपको भी पसंद आएगा।

बता दें कि अभी रविवार को शार्दुल घर से बाहर हो गए हैं और अली गोनी को छह सदस्यों को नॉमिनेट करने की पॉवर मिल गई है। बिग बॉस 14 के प्रतियोगी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को नियम उल्लंघन करने के चलते जेल में डाल दिया गया है। इसके चलते बिग बॉस के फैंस नाराज हैं। जहां निक्की तंबोली जान कुमार सानू को जेल भेजना चाहती थी, वही कविता कौशिक एजाज खान और पवित्रा पूनिया को जेल में डालना चाहते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.