ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राहुल गांधी, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने आज एक दिन के लिए जाएंगे कन्नूर

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को केरल के कन्नूर जाएंगे। वायनाड के सांसद कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से एआईसीसी महासचिव और राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल के आवास पर जाएंगे। बता दें कि बुधवार को वेणुगोपाल की मां का निधन हो गया था, जहां कांग्रेस नेता शोक व्यक्त करने जा रहे हैं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना करने के बाद, राहुल उसी दिन में दिल्ली वापस लौट आएंगे।

पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर वेणुगोपाल ने वृद्धि की है और उन्हें गांधी परिवार के निकट माना जाता है। अलप्पुझा से दो बार के लोकसभा सदस्य, 57 वर्षीय वेणुगोपाल ने 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए।

राहुल गांधी का राजस्थान दौरा रद

राहुल गांधी का राजस्थान दौरा हाल ही में रद हो गया है। राहुल गांधी बुधवार सुबह निजी दौरे पर जैसलमेर आने वाले थे। वह यहां रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग करने के साथ ही होटल सूर्यगढ़ में खास तौर पर स्विस टेंट में रात्रि विश्राम करने वाले थे। राहुल गांधी के दौरे की ये तैयारी राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की देखरेख में चल रही थी। उनका यहां दो दिन का दौरा प्रस्तावित था। हालांकि, अंत में यह रद कर दिया गया। रेगिस्तान में ऑफ रूट बाइक राइडिंग के लिए उनका कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी मिराया और उसकी सहेलियों के साथ आने का कार्यक्रम था। राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मी मंगलवार शाम को जैसलमेर पहुंच चुके थे। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे, लेकिन बुधवार सुबह उनका दौरा रद गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.