ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Kwid से लेकर Duster पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, दिवाली में होगा दोगुना सेलिब्रेशन

नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली के फेस्टिवल को ख़ास बनाने के लिए Renault अपने ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रहा है जिसका फायदा पूरे महीने उठाया जा सकता है। कंपनी Kwid से लेकर Triber और Duster पर बंपर डिस्काउंट और स्पेशल फाइनैंस स्कीम का लाभ दे रही है जिसमें ग्राहक जमकर बचत कर सकते हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन कोई Renault कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको इनपर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Renault Kwid: आपको बता दें कि भारत में क्विड की कीमत 3 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार पर कंपनी पूरे 40,000 रुपये का डिस्काउंट कंपनी की तरफ से ऑफर किया जा रहा है। इस डिस्काउंट का फायदा ग्राहक पूरे अक्टूबर महीने में ले सकते हैं। इस ऑफर में ग्राहकों को 9,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और ग्रामीण ग्राहकों को स्पेशल ऑफर दिया जाएगा। साथ ही इस ऑफर में ग्राहकों को 3.99 परसेंट का स्पेशल इंट्रेस्ट रेट भी दिया जाएगा।

Renault Triber: भारत में इस कार की कीमत 5.12 लाख से शुरू होती है। आपको बता दें कंपनी ट्राइबर पर पूरे 30,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें ग्राहकों को 9,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और ग्रामीण ग्राहकों को स्पेशल ऑफर दिया जाएगा। साथ ही इस ऑफर में ग्राहकों को 3.99 परसेंट का स्पेशल इंट्रेस्ट रेट भी दिया जाएगा।

Renault Duster: इस कार की कीमत 8.59 लाख रुपये है। अगर बात करें डिस्काउंट ऑफर की तो कंपनी Renault DUSTER – 1.5L पर 70,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है जिसमें 30,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और ग्रामीण ग्राहकों को स्पेशल ऑफर दिया जाएगा। वहीं बात करें Renault DUSTER – 1.3L Turbo की इसपर कंपनी 20,000 रुपये के लॉयलिटी बेनिफिट्स, 3 साल या 50,000 किलोमीटर का ईजी केयर पैकेज और 30,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.