ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे सौरभ भट्ट समेत दो भाजपाइयों ने कांग्रेस का हाथ थामा

हल्द्वानी :  आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए राजनीतिक दलों का जोड़तोड़ रफ्तार पकडऩे लगा है। शनिवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहने सौरभ भट्ट समेत दो भाजपाइयों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कांगे्रसी बने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

स्वराज आश्रम में हुए कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष और आरएसएस से वर्षों तक जुड़े जगदंबा नगर निवासी सौरभ भट्ट व पूरन जोशी को सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के बाद सौरभ भट्ट ने कहा कि उन्होंने 30 वर्षों तक भाजपा की निस्वार्थ सेवा की। भाजपा छोडऩे का कारण उसमें आम कार्यकर्ता की उपेक्षा व जनहित के कामों से दूरी रहना रहा। भाजपा  कोरे नारे देकर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने वाला दल मात्र रह गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा से आमजनमानस के साथ वर्षों से जुड़े कार्यकर्ताओं का विश्वास भी उठ चुका है।

इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, सुमित ह्दयेश, दीपक बल्यूटिया, महेश शर्मा, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, हुकुम सिंह कुवर, मंजू तिवारी, संध्या डालाकोटी, राजेंद्र खनवाल, संजय बिष्ट, राजू बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, सुहैल सिद्दीकी, गोविंद बिष्ट, राजेंद्र जीना, राजेंद्र नेगी, रिजवान, संदीप भसौड़ा, राधा चौधरी व गोविंद बगड़वाल आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.