ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखनाथ मंदिर में सीएम आवास पर दुष्कर्म पीड़िता ने जान देने की कोशिश की, पुलिस ने बचाया

गोरखपुर। देवरिया जिले देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले में आरोपित (प्रधानपति) की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़िता रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला को किसी तरह से बचाया।

सीएम के आवास पर आत्‍महत्‍या करने के प्रयास के मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी प्रधान पति का लोकेशन लेने में जुट गई है। पीड़िता का कहना है कि ग्राम प्रधान के घर वह चौका-बर्तन करती है। छह सितंबर को प्रधान के यहां कोई नहीं था, ग्राम प्रधान पति रोहित राय ने उसके साथ घर पर अकेले देख दुष्कर्म किया और धमकी दी

इस मामले में 13 सितंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन आज तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि अन्य मामलों में आरोपित की त्वरित गिरफ्तारी पुलिस कर देती है। महिला का कहना है कि उसने थाने से लेकर डीआइजी तक दौड़ लगा चुकी है लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो रही है और न ही उसे न्याय दिलाया जा रहा है। थाने पर जाने पर उसे भगा दिया जा रहा है। मामले की विवेचना सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय कर रही हैं।

देवरिया पुलिस गोरखपुर रवाना हुई

देवरिया के पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने बताया कि रामपुर कारखाना के थानेदार को गोरखपुर भेजा गया है महिला को जो लोग आत्महत्या के लिए प्रेरित किया है उन लोगों का भी लोकेशन लिया जा रहा है। दुष्कर्म का आरोप प्रथम दृष्टया सही नहीं है। क्योंकि महिला जिस वक्त की घटना बता रही है, उस समय आरोपित का लोकेशन देवरिया शहर में था। इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से देखा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.