ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब एयरपोर्ट पर चेक-इन के लिए देना होगा चार्ज

देश की सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों से हवाई अड्‌डे पर चेक इन कराने के लिए शुल्क लेना शुरू कर दिया है। इंडिगो की ओर से जारी हुए बयान के मुताबिक जो यात्री हवाई हड्‌डे के काउंटर से चेक इन करेंगे उन्हें इसके लिए 100 रुपए का शुल्क देना होगा। आपको बता दें विमान कोविड-19 की वजह से विमान कंपनियां नगदी की कमी झेल रही है। जिसके चलते ऑपरेटर राजस्व बढ़ाने के लिए नए तरीके खोज रहे हैं।

वेब-चेकइन पर नहीं लगेगा शुल्क
इंडिगो एयरलाइन ने साफ किया है कि जो यात्री कंपनी की बेवसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए चेक इन करेंगे उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होंगा। वहीं कंपनी का कहना है कि वेब-चेकइन को बढ़ावा देने के लिए काउंटर पर यात्रियों से चेन-इन करने के लिए शुल्क ले रही है।

इंडिगो ने दिवाली पर 60 फीसदी परिचालन की उम्मीद जताई
हवाई यात्रियों की संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने दिवाली तक कोविड-19 से पहले की तुलना में 60 फीसदी उड़ानों के परिचालन पर पहुंचने की उम्मीद जताई है। बता दें देश में लॉकडाउन के दौरान डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वहीं सरकार ने अनलॉक के तहत 25 मई को घरेलू रूट्स पर उड़ाने सुचारू करने की मंजूरी दी थी।

अनलॉक के शुरुआत में बहुत कम यात्रियों ने की यात्रा
इंडिगो के मुताबिक लॉकडाउन के बाद जब देश में घरेलू रूट्स पर उड़ान की मंजूरी दे दी गई तो बहुत ही कम यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इस दौरान कंपनी ने अगस्त के महीने में केवल 32 फीसद उड़ानों का परिचालन किया। वहीं कंपनी ने अगले दो महीने में 60 फीसदी तक उड़ानों के परिचालन की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.