ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राफेल की दूसरी खेप भी अंबाला एयरबेस आएगी, आसमान में और ताकतवर होगा हिंदुस्तान

चीन के साथ जारी तनाव के बीच इंडियन एयर फोर्स को जल्द ही राफेल विमानों की दूसरी खेप मिलने वाली है। 3-4 विमान नवंबर के पहले हफ्ते में हरियाणा के अंबाला में स्थित एयरबेस में पहुंच सकते हैं। बता दें कि 5 राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को भारत आई थी, जिन्हें 10 सितंबर को औपचारिक तौर पर एयरफोर्स में शामिल किया गया था।

अंबाला एयरबेस में रफाल विमानों का पूरा ढांचा तैयार हो चुका है। विमानों की सबसे पहले गठित की गई 17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन के कुछ पायलट अभी भी फ्रांस में हैं, जिनकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। राफेल भारत की वायु शक्ति की क्षमता को ऐसे समय में बढ़ा रहा है, जब देश पूर्वी लद्दाख में चीन केसाथ सीमा विवाद में उलझा हुआ है।

बता दें कि भारतीय वायु सेना के लिए तुरूप का इक्का माने जाने वाले पांच राफेल विमानों की पहली खेप 27 जुलाई को ही भारत आई थी। वायु सेना ने 59 हजार करोड़ रुपये की लागत से फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद का सौदा किया है। अब तीने से चार और राफेल विमानों की अगली खेप अगले माह के पहले सप्ताह पहुंच सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.