ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक में गोहत्या पर प्रतिबंध को लेकर जल्द आएगा कानून, गोमांस की बिक्री पर बैन की तैयारी

बेंगलुरु। कर्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान ने मंगलवार को कहा कि आगामी सात दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में गोहत्या और गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाया जाएगा। मीडिया से बातचीत करते हुए चौहान ने कहा कि इस बाबत इस विभिन्न राज्यों में बने कानून का अध्ययन किया जा रहा है। इस पर विशेषज्ञों की भी राय ली जा रही है।

पूर्व मंत्री रोशन बेग तीन दिन की सीबीआइ हिरासत में

करोड़ों रुपये के आइ-मॉनेटरी एडवायजरी (आइएमए) पोंजी घोटाले में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रोशन बेग को विशेष अदालत ने बुधवार को तीन दिन की सीबीआइ हिरासत में भेज दिया। उन्हें इस मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआइ सूत्रों ने कहा है कि उनका सामना इस मामले के मुख्य आरोपित मुहम्मद मंसूर खान से कराया जाएगा। जांच एजेंसी को दोनों के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ में घोटाले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हो सकती हैं।

अरुणाचल के कैश फॉर जाब घोटाले में चार्जशीट

अरुणाचल प्रदेश के कैश फॉर जॉब घोटाले में एक महिला सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घोटाले की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया था। इसके अध्यक्ष हर्षवर्धन थे। मीडिया से बातचीत में हर्षवर्धन ने बताया कि इस संबंध में 19 लोगों के विरुद्ध जिला एवं सत्र न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। ये सभी घोटाले में शामिल हैं। इस मामले में चार अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी की गई है। सभी के बैंक अकाउंट को सीज कर दिया गया है। क्लर्क की सरकारी नौकरी देने से संबंधित यह घोटाला इसी साल जनवरी में सामने आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.