ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कपिल देव थे अपनी बायोपिक फिल्म ’83’ को बनाने के खिलाफ, बताया कारण

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान और साल 1983 में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले दिग्गज कपिल देव शुरुआत में अपनी बायोपिक फिल्म ’83’ बनाने के पक्ष में नहीं थे। इस बात का खुलासा कपिल देव ने अब किया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर उनके जीवन की कहानी का किरदार निभाएंगे तो वह डर गए थे।

कपिल देव की बायोपिक फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह और रोमी के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। एक्ट्रेस और टॉक शो होस्ट नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में कपिल देव ने शिरकत की थी और इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि वे क्यों फिल्म ’83’ के पक्ष में नहीं थे। इस शो में नेहा ने कपिल देव से कई सवाल पूछे तो कपिल ने भी बड़ी सहजता के साथ इन सवालों का जवाब दिया।

नेहा ने सवाल किया कि जब आपकी पत्नी रोमी को इस बारे में पता चला तो उनका क्या कहना था, इसके जवाब में कपिल देव ने कहा, “मैं थोड़ा डरा हुआ था। मुझे लगा कि वह एक एक्टर है। आप किसी खेल और एथलेटिक्स की नकल कर रहे हैं। क्या उनके पास इतना ही है? लेकिन, जब मैंने उनके साथ समय बिताया, तो मैं हैरान था कि उन्होंने इस पर कितना समय लगाया है। पिछले साल जून और जुलाई में, उन्होंने करीब आठ घंटे क्रिकेट के मैदान पर बिताए थे और मुझे डर लगता था।”

कपिल देव ने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि वह 20 साल का नहीं है और ट्रेनिंग के दौरान उन्हें चोटिल नहीं होना चाहिए। मुझे उनकी चिंता थी। मुझे लगता है कि जहां कलाकार और अभिनेता एकसाथ सामने आते हैं, तो उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या करना है और कैसे करना है।” कपिल ने साथ ही यह भी बताया कि इस फिल्म में अपनी भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह ने कैसे उनके साथ अपनी तैयारी की।

उन्होंने आगे कहा, “वह सात या आठ दिनों के लिए मेरे साथ थे। इस दौरान उन्होंने मेरे सामने (रिकॉर्ड करने के लिए) कैमरा रखा और मुझसे पूछा कि मैं कैसे बात करता हूं, क्या करता हूं और कैसे खाता हूं। मुझे लगता है कि वे शानदार हैं।” वहीं, नटराज शॉट के बारे में पूछे जाने पर कपिल ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत मेहनत की है। मुझे अब देखना होगा। मैंने तस्वीरों और अन्य चीजों के बारे में बहुत कुछ देखा है। ये कैमरामैन और ये लोग अच्छे हैं। मैं उनसे बहुत दूर था। हमने कहानी का अपना पक्ष दिया और कुछ नहीं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.