ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देशभर में स्थापित हुए 50 हजार आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, ईसंजीवनी ने आठ लाख परामर्श किए पूरे

नई दिल्ली। भारत ने व्यापक हेल्थकेयर की यात्रा में मील का पत्थर पार कर लिया है। देश भर में अब 50 हजार से ज्यादा आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर संचालित हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के हवाले से बताया है कि समुदायों को अपने घर के समीप समग्र प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को ध्यान में रखते हुए दिसंबर 2022 तक 1.5 लाख सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 50 हजार से ज्यादा सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। लक्ष्य का एक तिहाई पूरा हो चुका है। इससे 25 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए वहन योग्य प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों के वाबजूद इन केंद्रों को संचालित करने में उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है। हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त प्रयास से यह संभव हो पाया है

उधर राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन पहल ईसंजीवनी ने आठ लाख परामर्श पूरे कर लिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ईसंजीवनी और ईसंजीवनी ओपीडी प्लेटफार्म के माध्यम से सबसे ज्यादा संपर्क दर्ज करने वाले राज्यों में तमिलनाडु (2,59,904), उत्तर प्रदेश (2,19,715), केरल (58,000), हिमाचल प्रदेश (46,647), मध्य प्रदेश (43,045), गुजरात (41,765), आंध्र प्रदेश (35,217), उत्तराखंड (26,819) कर्नाटक (23,008) और महाराष्ट्र (9,741) शामिल हैं।

उल्‍लेखनीय है कि यह उपलब्‍ध‍ि ऐसे समय हासिल हुई हैं जब देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। देश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 45,882 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 90 लाख के पार चला गया। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 90,04,365 हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में 584 लोगों की संक्रमण से जान गई। इससे मरने वालों की संख्या 1,32,162 हो गई है। हालांकि, मृत्यु दर में गिरावट जारी है। मौजूदा वक्‍त में यह घटकर 1.64 फीसद रह गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.