ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अनवर ने कहा- बिहार में सीट बंटवारे में देरी के चलते महागठबंधन को चुनाव में उठाना पड़ा नुकसान

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने रविवार को कहा कि बिहार में सीट बंटवारे में देरी की वजह से महागठबंधन को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इससे सबक लेते हुए आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए समय से पहले ही गठबंधन की सारी औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए।

बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन महागठबंधन के दूसरे घटक दलों से रहा खराब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनवर बिहार से ही आते हैं। उन्होंने यह भी माना कि कुछ कमियों के चलते बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन महागठबंधन के दूसरे घटक दलों से खराब रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान आत्ममंथन और चुनाव नतीजों की व्यापक समीक्षा को लेकर गंभीर है।

कांग्रेस के लिए बिहार का प्रदर्शन बड़ा झटका: तारिक अनवर

पीटीआइ के साथ बातचीत में अनवर ने कहा कि निश्चित रूप से पार्टी के लिए बिहार का प्रदर्शन बड़ा झटका है। कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ी थी, जिसमें से उसे मात्र 19 सीटों पर ही जीत मिली। कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले विधानसभा चुनाव से भी खराब रहा। पार्टी सत्ता विरोधी माहौल को भुनाने में नाकाम रही।

महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाने के लिए कांग्रेस भी जिम्मेदार है

अनवर ने कहा कि महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाने के लिए कांग्रेस भी कहीं न कहीं कुछ हद तक जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन को मजबूत करने का प्रयास होगा और इसके लिए जल्द ही रणनीति बनाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.