ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देशभर में मनाया जा रहा ईद मिलाद-उन नबी, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- सभी ओर कायम रहे भाईचारा

नई दिल्ली। देशभर में ईद मिलाद-उन नबी मनाया जा रहा है। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के तौर सेलिब्रेट किया जा रहा ह। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है। मोदी ने ट्वीट करते लिखा,’ मिलाद-उन-नबीं की शुभकामनाएं। आशा है कि यह दिन सभी ओर करुणा और भाईचारा कायम रखे। सब लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहें। ईद मुबारक!’।

ईद ए-मिलाद  29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर की शाम तक मनाया जा रहा है। बता दें कि इस बार कोरोना के चलते पैंगंबर मोहम्मद की याद में मुस्लिम समुदाय जुलूस नहीं निकाल रहा है। इस खास मौके पर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में 30 अक्टूबर तक दावत होगी।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस खास मौके पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर दयालुता और भाईचारे की भावना सभी का मार्गदर्शन कर सकती है बहुत मुबारकबाद’।

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मौके पर देशावासियों को मुबारकबाद दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि सभी को मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद। यह त्योहार सभी को हमारे समाज में सद्भाव और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।

बता दें कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी प्रत्येक वर्ष पैगम्बर मोहम्मद के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर अल्लाह के आखिरी पैगंबर की जीवनी के बारे में लोगों को बताने का रिवाज है। इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अव्वुल में धूमधाम से जश्न की शुरुआत होती है। दुनिया के कई इलाकों में पैगंबर के जन्म दिवस पर खास इंतजाम प्रत्येक वर्ष किए जाते हैं। जुलूस का आयोजन करने के साथ-साथ सभी लोग अपने घरों को भी सजाते हैं और कुरआन की तिलावत और इबादत भी की जाती है। इसके साथ ही गरीबों को दान-पुण्य भी किए जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.