ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लेह स्थित सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर को मिला नया प्रमुख

श्रीनगर: लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन ने भारतीय सेना की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर की कमान संभाली। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल मेनन का भारतीय थल सेना में विशिष्ट करियर रहा है और वह कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल मेनन ने सभी सैन्यकर्मियों से आह्वान किया कि वे उसी प्रतिबद्धता और जोश के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की खातिर किसी भी खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें।

उन्होंने जवानों से अपने सभी प्रयासों में ‘पहले राष्ट्रज् सिद्धांत को बनाए रखने का आग्रह किया। लेफ्टिनेंट जनरल मेनन ने लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह का स्थान लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अपने विदाई संदेश में फायर और फ्यूरी कोर के सभी सैन्यकर्मियों के प्रति कृतज्ञता जतायी और उनकी सराहना की जो सर्वाधिक प्रतिकूल क्षेत्र में देश की सेवा में जुटे हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.