ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से होगा तैयार, 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे भूमि पूजन व शिलान्यास

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ रिंग रोड पर बनने वाले भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया। आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से तैयार होने जा रहे कार्यालय भवन का भूमिपूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से वर्चुअल करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने भाजपा के रिंग रोड पर बनाए जाने वाले नए प्रदेश कार्यालय का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक शेखर वर्मा व अन्य पदाधिकारी थे। संयोजक अनिल गोयल ने कार्यालय संबंधी विवरण भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से युक्त होगा। इसका भूमि पूजन व शिलान्यास 17 अक्टूबर को 11 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के समय वहां भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही देहरादून में कार्यालय स्थल पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि इस कार्यालय को विधानसभा चुनाव से पूर्व पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यालय में कार्य संबंधी अपेक्षित कक्ष व सुविधाएं, तकनीकी उपकरण व वरिष्ठ नेताओं के आने पर उनके लिए अतिथि कक्षों सहित विभिन्न व्यवस्थाएं रहेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.