ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नवजात के शरीर को पेचकस से गोदने वाले चेहरे बेनकाब, नानी-नानी ही निकले कातिल

भोपाल: कुछ दिन पहले राजधानी भोपाल में दिल को कंपा देने वाला मामला सामने आया था जहां एक नवजात की लाश मिली थी जो पेचकस से बुरी तरह गोदी गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और अपराधियों का खुलासा भी हो गया। बच्ची को बेरहमी से कत्ल करने वाला कोई और नहीं उसकी नानी नाना ही थे। जहां बच्ची की नानी ने बॉडी को बेरहमी से पेचकस से गोदा और नाना ने नवजात की लाश को कपड़े में लपेट कर शिव मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।

इस बेरहमी के पीछे बड़ी वजह बिना शादी के बच्ची को जन्म देना था। मां ने बिना शादी के ही बच्ची को जन्म दिया था जिसके बाद महिला की मां और पिता ने नवजात की पेचकस गोदकर हत्या कर दी थी। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से सामने आए इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनकी बेटी कुंवारी मां बन गई थी। अबोर्शन नहीं होने के बाद बच्ची का जन्म हुआ था, जिसके चलते बच्ची की नानी ने वारदात को अंजाम दिया और नाना ने मंदिर के पास झाड़ियों में लाश को फेंक दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.