ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरोना वैक्सीन पर पीएम मोदी के वादे की डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने की तारीफ, कहा- शुक्रिया !

न्यूयॉर्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ट्रेडॉस अदनोम घेब्रेयसस(Tredos Adnom Ghebreyas) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आश्वासन की सराहना की कि भारत कोविड-19 से लड़ रहे देशों की मदद के लिए अपनी टीका उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल करेगा। घेब्रेयसस ने कहा कि इस महामारी को केवल संसाधनों के आदान-प्रदान के जरिये ही हराया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में अपने संबोधन में कहा था, ‘टीका उत्पादन में भारत के सबसे बड़ा देश होने के नाते, मैं आज विश्व समुदाय को एक और आश्वासन देता हूं। भारत की टीका उत्पादन और आपूर्ति की क्षमता का इस्तेमाल इस संकट से लड़ाई में पूरी मानवता की मदद के लिए किया जाएगा।’

मोदी ने यह भी कहा था कि महामारी के मुश्किल समय में भी भारत की फार्मा इंडस्ट्री ने 150 देशों को दवाइयां भेजी हैं। इस संदर्भ में डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने ट्वीट में कहा, ‘एकजुटता की प्रतिबद्धता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका शुक्रिया। अपनी क्षमताओं और संसाधनों के आदान-प्रदान के जरिये ही इस महामारी को मात दी जा सकती है।’

संयुक्त राष्ट्र की एक शीर्ष अधिकारी मेलिसा फ्लेमिंग ने भी कहा कि मोदी का आश्वासन दुनिया के लिए एक अच्छी खबर है। ऐसा इसलिए कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने पिछले हफ्ते अपने संबोधन में इस बात पर चिंता जताई थी कि कुछ देश सिर्फ अपने नागरिकों के लिए वैक्सीन की जुगत में लगे हुए हैं। यह सोच गलत है। हम में से कोई भी सुरक्षित नहीं है, जब तक कि हम सब सुरक्षित नहीं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.