ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आरएसएस ने शाखा एप को किया अपडेट, सरसंघचालकों और आंबेडकर के विचारों को किया समाहित

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शाखा एप को अपडेट कर दिया है। एप में संघ के सभी सरसंघचालकों और संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों को समाहित किया गया है। इसके अलावा संघ से संबंधित जानकारी भी विस्तार से दी गई है।

संघ की विचारधारा को जानने के लिए ‘शाखा’ एप डाउनलोड कर सकते हैं

संघ की विचारधारा को जानना है तो अब आप सीधे ‘शाखा’ एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिये संघ से जुड़ी तमाम गतिविधियों का अध्ययन किया जा सकता है। एप में युवाओं को संघ से जोड़ने की जानकारी भी दी गई है। इसके अलावा गीत, सुभाषित, अमृत वचन का संग्रह, प्रार्थना, खेल, बड़ी कहानी व बोधकथा और समाचार समीक्षा आदि के फीचर इसमें हैं।

शाखा एप में यह विषय भी शामिल किए गए

एप तकनीकी रूप से पहले के मुकाबले तेजी से काम कर रहा है। बौद्धिक में रक्षाबंधन उत्सव, हिंदू साम्राज्य दिवस, सरसंघचालक का उद्बोधन, बौद्धिक बिंदु, राष्ट्रवादी पुरुष डा. भीमराव आंबेडकर, सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी कार्य, जाति द्वेषी को संघ में प्रवेश नहीं, देश विभाजन के समय स्वयंसेवकों की भूमिका, ज्योतिबा फुले का स्वाभिमान, आधुनिकीकरण का अर्थ पश्चिमीकरण नहीं है, जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

समसामयिक विषयों पर महीने में एक बार हो चर्चा

एप में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि महीने में एक बार अनिवार्य रूप से चर्चा की जाए। इसमें समसामयिक विषयों को शामिल करने पर जोर दिया गया है। विषय स्थानीय से लेकर प्रादेशिक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय भी हो सकता है। विषय चयन की स्वतंत्रता स्थानीय पदाधिकारियों को दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.