ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook ने कांग्रेस के शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति से कहा-बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कोई कारण नहीं

नई दिल्ली। फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजित मोहन बुधवार को संसद की एक समिति के समक्ष पेश हुए और कहा कि इंटरनेट मीडिया कंपनी की तथ्य अन्वेषण टीम को ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली जिससे बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत हो। सूत्रों ने यह जानकारी दी। फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजित मोहन बुधवार को संसद की एक समिति के समक्ष पेश हुए और उनसे कर्मचारियों की सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर इंटरनेट मीडिया दिग्गज की अनिच्छा से संबंधित रिपोर्ट पर सवाल किया गया। मोहन कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए। समिति ने उन्हें नागरिक डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर तलब किया था। मोहन के साथ फेसबुक के लोक नीति निदेशक शिवनाथ ठुकराल भी थे।

संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजित मोहन

सूत्रों ने बताया कि थरूर के साथ कांग्रेस नेता कीर्ति चिदंबरम ने मोहन से बजरंग दल पर प्रतिबंध से जुड़ी वाल स्ट्रीट जर्नल की हाल की रिपोर्ट के बारे में सवाल किया। समझा जाता है कि इन सवालों के जवाब में मोहन ने कहा कि कंपनी की तथ्य अन्वेषण टीम को ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली जिससे बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत हो।

वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात से जुड़े आंतरिक मूल्यांकन के बावजूद फेसबुक ने वित्तीय कारणों और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा चिंताओं के कारण उस पर लगाम नहीं लगाई। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूछा कि अगर बजरंग दल द्वारा इंटरनेट मीडिया नीतियों के उल्लंघन की बात नहीं पाई गई तो फेसबुक ने वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को खारिज कर उसे फर्जी क्यों नहीं बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.