ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रूस के बयान पर भारत ने कहा- हमारी विदेश नीति स्वतंत्र

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि उसने हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर स्वतंत्र विदेश नीति का पालन किया है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए उसका विजन किसी देश के खिलाफ नहीं है।

भारत का यह बयान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के दो दिन पूर्व दिए बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिमी ताकतें अपनी हिंद-प्रशांत रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए भारत को चीन विरोधी गतिविधियों में फंसाकर आक्रामक एवं कुटिल नीति का पालन कर रही हैं। लावरोव के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद प्रशांत क्षेत्र के पक्ष में है और रूस के साथ उसके संबंधों का आधार मेरिट है

भारत के साथ संबंधों को अमेरिका में दोनों दलों का समर्थन

अमेरिका के साथ संबंधों पर अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के साथ रणनीति साझेदारी को मजबूत करने और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर अमेरिका में दोनों दलों का सतत और मजबूत समर्थन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.