ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लाहौर रैली से इमरान सरकार परेशान, विपक्ष ने कहा- इस बार होगी आर पार की लड़ाई

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना महामारी के बीच सियासी घमासान चरम पर है। लाहौर की रैली को लेकर विपक्षी दलों ने आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है। रैली की तैयारी में चल रही बैठकों से 150 पीडीएम कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरयम नवाज शरीफ ने कहा है कि अब इमरान सरकार चंद दिनों की मेहमान है। लाहौर रैली से अब आर-पार की लड़ाई शुरू होने वाली है।

विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रवक्ता और पीएमएल-एन के पंजाब प्रांत के अध्यक्ष राना सनाउल्लाह ने कहा है कि लाहौर रैली को रोकने की इमरान खान ने कोशिश की तो किसी भी बड़ी घटना के लिए सरकार की जिम्मेदार होगी। उन्होंने बताया कि देश में दोबारा चुनाव हो सकें, इसके लिए सभी विपक्षी दलों के सांसद सामूहिक इस्तीफा देंगे। इन इस्तीफों को देने का मकसद देश में दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराया जाना होगा

इधर पीडीएम के संयोजक फजलुर रहमान ने कहा है कि कार्यकर्ता हर रविवार और शुक्रवार को मुख्यालयों पर प्रदर्शन करें। रैली को रोकने के लिए सरकार ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को फिर नई एफआइआर की और 150 विपक्षी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व पत्नी जेमिमा को अनफॉलो करने पर इमरान ट्विटर पर ट्रोल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अब अपने ट्विटर एकाउंट से सभी को अनफॉलो कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ को भी अनफॉलो कर दिया।

पाक प्रधानमंत्री को फॉलो करने वालों ने देखा कि कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी और फिल्म प्रोड्यूसर जेमिमा को भी अनफॉलो कर दिया है। उसी के बाद वे ट्रोलर के निशाने पर आ गए। बस फिर क्या था, इमरान खान के बारे में ट्विटर पर तीखी प्रतिक्रिया होने लगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.