ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिग्विजय बोले- मोदी जी जिद, अहम और अहंकार छोड़िए, बिल वापस लीजिए, नहीं तो आंदोलन और बढ़ेगा

भोपाल: देशभर में कृषि कानून के विरोध में 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। मध्य प्रदेश में किसानों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी ने इस बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर बंद का समर्थन किया और भाजपा पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को अपनी जिद, अहम और घमंड को छोड़कर तीनों बिलों को तत्काल वापस ले लेना चाहिए।

सोमवार को इंदौर में एक विवाह समारोह में शामिल होने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लाए गए किसान विरोधी कानून से किसान आंदोलित है। तीनों कानूनों का जमकर विरोध हो रहा है। इस कानून से बड़े-बड़े कॉर्पोरेट्स की एग्रीकल्चर मार्केट जो 12 से 15 लाख करोड़ का है, उसमें उनका प्रवेश ही प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने बिना चर्चा के, बिना किसी समर्थन के तीनों काले कानूनों को लोकसभा में पास करवा लिया। किसानों से बात तक नहीं की। पीएम मोदी  जो बात आज किसानों से कर रहे हैं, यह कानून बनाने के पहले करनी चाहिए थी।

उन्होंने पीएम मोदी से प्रार्थना करते हुए कहा कि आप अपनी, जिद अहम और अहंकार को छोड़िए और तत्काल तीनों बिल वापस लीजिए। इसके बाद एक कमेटी गठित करिए और जितने भी किसान संगठन हैं, उनके साथ चर्चा कर समस्या का हल करिए। ऐसा नहीं किया तो यह आंदोलन और बढ़ेगा। राज्यसभा सासंद ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं हर वर्ग से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं, जो आपको अन्न पैदा कर देता है, भोजन देता है, उसके साथ खड़े होकर तीनों काले कानूनों का विरोध करिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.