ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गुजरात में कोरोना की टेंशन!, अगले आदेश तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से गुजरात के इस शहर में जारी रात के कर्फ्यू को सोमवार को अगले आदेश तक बढ़ाने की घोषणा की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अहमदाबाद में एक दिन में covid-19 के सर्वाधिक 306 नए मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गुजरात में वायरस के सबसे अधिक 52,030 मामले यहीं सामने में आए हैं। इससे पहले 23 नवंबर को 7 दिसंबर तक रात का कर्फ्यू लगाया गया था। शहर के पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने सोमवार सुबह जारी की गई एक नई अधिसूचना में अगले आदेश तक रात का कर्फ्यू बढ़ाने की घोषणा की।

आदेश में कहा गया कि 7 दिसंबर से अगले आदेश तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।उसने कहा कि लोग इस अवधि में घर में रहे। इस अवधि में वे सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर पैदल या वाहन लेकर न निकलें” अधिनसूचना में पुलिस, नागरिक सुरक्षा, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, दमकल एवं आपातकालीन सेवाएं, होमगार्ड, मीडिया संगठनों, एटीएम संचालन और निजी सुरक्षा एजेंसियां को इस दौरान कर्फ्यू से छूट दी गई है। दूध और पानी के वितरण, डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और LPG आपूर्ति को भी रात के कर्फ्यू के दायरे से बाहर रखा गया है। आदेश के अनुसार, इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भादंवि की धारा-188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह का रात का कर्फ्यू राजकोट, वडोदरा और सूरत में भी 21 नवंबर से जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.