ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

होमगार्ड्स की मांग पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान? दिग्विजय-विवेक पर भी कसा तंज

भोपाल : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के कोरोना वैक्सीनेशन पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि महान वैज्ञानिक दिग्विजय सिंह और विवेक तंखा वैक्सीन के बारे में जानते थे, इसलिए सवाल उठा रहे हैं। इन्होंने राम जन्म भूमि शिलान्यास का मुहर्त सही है या नहीं है, उस पर भी सवाल उठाये थे। सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे। इन लोगों ने कभी कुछ किया नहीं, अब हमें सलाह दे रहे हैं कब लाना हैं हमे ज्ञान है सलाह मत दो। साथ ही लव जिहाद को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जल्द ही इस पर विधानसभा में बिल पेश करेंगे।

नरोत्तम मिश्रा ने डॉक्टर बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को सम्पूर्ण भाजपा नमन करती है। बीजेपी ने बाबा साहब के दिखाए रास्ते का अनुशरण किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खत पर गृहमंत्री ने शायराना अंदाज में कहा कि ‘खत से जी भरता नहीं, नयन मिले तो जी भरे’, कमलनाथ अब सिर्फ ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने क्या काम किया इस पर भी कभी खत लिखें।

होमगार्ड जवानों पर भी बोले नरोत्तम… 
होमगार्ड्स की मांग पर नरोत्तम ने कहा है कि उनकी मांगों पर विचार करने के लिए मैं आज अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा हूं।
उनकी मांगों का मामला केवल मेरे विभाग से जुड़ा नहीं है। उनकी मांगे वित्त विभाग से भी जुड़ी हैं। साथ ही नरोत्तम ने साल में दो महीने की अनिवार्य छुट्टी देने की बात भी कही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.