ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के छोला दशहरा मैदान पर सार्वजनिक गोवर्धन पूजा, अन्नकूट के आयोजन होंगे

भोपाल । शहर में आज दीपोत्‍सव के चौथे दिन जगह-जगह गोवर्धन पूजा की जाएगी। अन्नकूट के आयोजन होंगे। आज शाम सात बजे राधा कृष्ण मंदिर अहीर पुरा बरखेड़ी में गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर 56 भोग का आयोजन किया गया है। टीला जमालपुरा, लखेरापुरा, न्यू मार्केट सहित कई जगह अन्नकूट का आयोजन रखा गया है। हालांकि शहर में मुख्‍य आयोजन धर्म सेवा और सद्भाव के लिए समर्पित तेजस जनकल्याण समिति की ओर से इस साल भी छोला दशहरा मैदान पर ही होगा, जहां सार्वजनिक गोवर्धन पूजा एवं परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर दो से शाम छह बजे तक आयोजित होगा।

तेजस जनकल्‍याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता और सचिव वरूण गुप्ता ने इसके बारे में जानकार देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल पूजन एवं परिक्रमा के लिए शहर के राजू कुशवाह मूर्तिकार के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन कलाकारों ने 15 फीट के गोवर्धन की आकर्षक प्रतिमा तैयार की है। श्रद्धालु इस प्रतिमा की पूजा-अर्चना और परिक्रमा के अलावा कोरोना की समाप्ति की कामना के साथ हवन भी करेंगे। इस मौके पर मां आराधना मंच के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।

इस दौरान श्रद्धालुओं को समिति द्वारा पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करना होगा। सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर ही गोवर्धन की परिक्रमा देनी होगी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बगैर मास्क के प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइज करने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर हाथों को सैनिटाइज करने के लिए मशीन रखी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.