ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के विकास के लिए युवाओं को दिए चार नये मंत्र

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सतत विकास के लिए समावेशी और जन-केंद्रित नीतियां बनाने के मकसद से शनिवार को चार‘पी’मंत्र सुझाये। सिन्हा ने आईआईटी 2020 ग्लोबल समिट में अपने वक्तव्य में शनिवार को कहा कि हम महामारी के बाद की दुनिया में अपने व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए नई राह, नई नीतियां और नए तकनीकी साधन तैयार कर रहे हैं। 

उपराज्यपाल ने आने वाले समय के लिए चार‘पी’मंत्र सुझाते हुए कहा कि हमारे पास परस्पर विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए चार मंत्र हैं। ये चार मंत्र हैं-‘पीस'(शांति),‘प्रोग्रेस'(प्रगति),‘प्रॉसपेरिटी'(समृद्धि) और‘पीपल फस्टर्'(लोक हित सर्वोपरि)। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में आईआईटी और आईआईटी के छात्र एक बार फिर से अपनी क्षमता दिखाते हुए नयी तकनीक और उपाय लेकर सामने आए हैं।

 सिन्हा ने कहा कि युवा आबादी उद्यमी बनने के लिए तैयार है और‘आत्मनिर्भर जम्मू कश्मीर’के लिए अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास एक अनुकूल वातावरण है। एक मजबूत लोकतांत्रिक प्रणाली और नए व्यवसाय और सेवाओं को स्थापित करने के लिए नवीन विचारों से लैस प्रतिभाशाली युवा पुरुष और महिलाएं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.