ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राहुल गांधी बोले, भारत को सभी भेदभावों से मुक्त करना ही डॉ. आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कहा कि दलित आदर्श को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एकमात्र सच्चा रास्ता भारत को सभी प्रकार के भेदभावों से मुक्त करने की दिशा में काम करना है। भारत के संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं दलित आदर्श आंबेडकर का 6 दिसंबर, 1956 को निधन हुआ था। राहुल ने ट्वीट किया कि आज हम राष्ट्र निर्माण में डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद कर रहे हैं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का एकमात्र सच्चा रास्ता भारत को सभी प्रकार के भेदभावों से मुक्त करने की दिशा में काम करना है।

PunjabKesari

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान यह देश कभी नहीं भूलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.