ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बाबासाहेब अंबेडकर को देश कर रहा याद, PM मोदी, अमित शाह और मायावती सहित दिग्गजों ने संविधान निर्माता को अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारतीय संविधान निर्माता, बाबासाहेब अंबेडकर को आज देश याद कर रहा है। आज यानी 6 दिसंबर के दिन अंबडेकर का निधन हो गया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह  कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सहित दिग्गजों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार के विचार और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देते हैं। हम उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्व हैं, जो उन्होंने हमारे राष्ट्र के निर्माण के लिए देखे थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब के आदर्श विचार सभी को हमेशा प्ररेणा देते रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मौके पर बाबासाहेब को याद किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’ एक भविष्योन्मुखी व सर्वसमावेशी संविधान देकर देश में प्रगति, समृद्धि और समानता का मार्ग प्रशस्त करने वाले बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलकर मोदी सरकार दशकों से विकास से वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्यरत है’।

वहीं बसपा नेता और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने भी अंबेडर की जयंतकी पर उन्हें याद किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज प्रातः सबसे पहले दिल्ली में अपने निवास पर युगपुरुष भारतरत्न डा. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया तथा उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की मूवमेन्ट को कभी न रुकने देने का भी प्रण दोहराया, चाहे इसके लिए आगे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।

इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और राज्य मंत्री अजीत पवार ने नमन किया। उन्होंने भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने अंबेडकर के जीवन पर एक पुस्तिका भी जारी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.