ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट कोरोना वैक्सीन की ढुलाई के लिए तैयार, सरकार ने कसी कमर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह कहे जाने के बाद कि कोरोना वैक्सीन कुछ हफ्तों में बन सकती है, दिल्ली और हैदराबाद के हवाई अड्डे इसकी ढुलाई में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। जहां तक दिल्ली हवाई अड्डे की बात है, तो यहां दो विश्वस्तरीय कार्गो टर्मिनल हैं। यहां तापमान के प्रति संवेदनशील वस्तुओं के लिए विशेष व्यवस्था भी है। दिल्ली हवाई अड्डे की डेढ़ लाख मीट्रिक टन सालाना माल ढुलाई की क्षमता है। यहां किसी वस्तु को –20 डिग्री से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में रखने के लिए विशेषष चैंबर बने हुए हैं। कोरोना वैक्सीन के वितरण में यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि विशेषष चैंबर के अलावा यहां कूल डॉली भी है, जिससे तापमान के प्रति संवेदनशील वस्तुओं को टर्मिनल से विमान तक लाया जा सकता है। इस बीच, हैदराबाद हवाई अड्डा देश के वैक्सीन उत्पादन क्षेत्र के केंद्र में स्थित है। तापमान के प्रति संवेदनशील दवाओं और वैक्सीन के भंडारण और वितरण में इसकी भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यहां पर सामान की पार्किंग टर्मिनल से सिर्फ 50 मीटर दूर है। इससे सामान को जल्द विमान में पहुंचाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.