ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

किसानों के समर्थन में अन्ना हजारे, बोले- अन्नदाता की बात सुने सरकार…वो पाकिस्तानी नहीं

 केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आगे आए हैं। अन्ना हजारे ने वह किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। हजारे ने कहा कि सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान और सरकार की स्थिति भारत-पाकिस्तान की तरह हो गई है। अन्ना हजारे ने कहा कि जब चुनाव होते हैं तो आप उनके घर जाकर वोट मांगते हैं तो अब उनकी भी बात सुनने का समय है। सरकार किसानों की समस्या को सुने और उसे सुलझाए।

हजारे ने कहा कि किसानों पर पानी की बौछारे की गईं जोकि ठीक बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो किसानों के साथ हो रहा है वो भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष जैसा बन गया है। हजारे ने कहा कि सरकार किसानों के साथ बैठक करे और उनकी समस्या को समझें। बता दें कि दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों ने बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में जाने से मना कर दिया और कहा कि हम या तो जतंर-मंतर जाएंगे या फिर संसद के सामने अपनी बात रखेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.