ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जेसी बैंक चुनाव: रिकाउंटिंग में भी मजदूर संघ का कब्जा, वाजिद खान और नीलम, कौन बने डायरेक्टर?

रतलाम: जेसी बैंक चुनाव में शनिवार को री-काउंटिंग के बाद वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के दोनों प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। री-काउंटिंग के बाद शनिवार रात 11.20 बजे अंतिम फैसला आया। जिसमें मजदूर संघ के पुरुष उम्मीदवार वाजिद खान (2758 वोट) ने एम्पलाइज यूनियन के सुनील चतुर्वेदी (2027 वोट) को 731 वोट से हराया। मजदूर संघ की महिला उम्मीदवार नीलम कौर (3173 वोट) ने वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की रंजिता वैष्णव (2256 वोट) को 817 वोट से हराया। रतलाम मंडल के 33 बूथ पर 76.58 प्रतिशत मतदान हुआ था। रेल मंडल के 13237 मतदाताओं में से 10137 ने मतदान किया। बाकी उम्मीदवार अशोक तिवारी  को 129, महेंद्र गौतम 306, मुकेश मीणा 1211, रामप्रसाद 1264, रणधीर गुर्जर 347, सुनील चतुर्वेदी 2027, सुरेंद्र राव 173, विमल सिंह 1066, महिला उम्मीदवार इंदू सिन्हा 1171, खुशबू 1144, रंजिता वैष्णव 2256, सरस्वती को 1454 मत हासिल हुए।

लगातार दूसरी बात जीत हासिल की…
मजदूर संघ ने जेसी बैंक चुनाव में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले 2015 में मजदूर संघ के ही दोनों उम्मीदवार जीते थे। उसके पहले 20 सालों तक जेसी बैंक पर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन का कब्जा था।

परिणाम घोषित होते ही मनाई खुशी
रात करीब 11.20 बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुए। मजदूर संघ कार्यकर्ताओं और समर्थित रेल कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया और आतिशबाजी की। मजदूर संघ के मंडल महामंत्री बीके गर्ग सहित मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने दोनो उम्मीदवारों को बधाई दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.