ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गुजरात में अलंग शिप यार्ड के अपग्रेडेशन के लिए एनजीटी ने किया हस्तक्षेप करने से इन्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गुजरात के भावनगर जिले में स्थित अलंग सोसिया शिप रीसाइकलिंग यार्ड के अपग्रेडेशन के लिए पर्यावरणीय मंजूरी दिए जाने के मामले में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया है।

हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं: राष्ट्रीय हरित अधिकरण

एनजीटी ने 27 नवंबर के अपने आदेश में कहा है कि पर्यावरणीय मंजूरी के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं दिखता है। हालांकि परियोजना के समर्थकों को सीएसआइआर- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओसिनोग्राफी की रिपोर्ट में की गई सिफारिशों का अनुपालन करना चाहिए।

एनजीटी ने मंत्रालय से कहा- पर्यावरण को लेकर विशेषज्ञों की एक समिति बनाएंं 

अधिकरण केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा दी गई पर्यावरणीय तथा कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) संबंधी मंजूरी के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रहा था। हालांकि एनजीटी ने मंत्रालय से कहा है कि लोक स्वास्थ्य तथा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एक महीने में विशेषज्ञों की एक समिति बनाएंं, जो छह महीने में रिपोर्ट दे और उसके आधार पर कदम उठाए जाएं ताकि जहाजों को तोड़ने की गतिविधियों का खासतौर पर सीआरजेड पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.