ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के करीब 45 हजार नए मामले, 524 की गई जान

नई दिल्ली। देश में बुधवार को भी कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 50 हजार से कम रही। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के करीब 45 हजार नए मामले सामने आए हैं और 500 से ज्यादा की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 92 लाख से ऊपर पहुंच गया है जबकि मरने वालों की संख्या एक लाख 35 हजार से ज्यादा हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 44 हजार 489 मामले सामने आए हैं जबकि 524 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 36 हजार 367 लोगों को संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

गौरतलब है कि ताजा आंकड़ों के सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 92 लाख 66 हजार 706 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा एक लाख 35 हजार 223 तक पहुंच गया है। इसके अलावा फिलहाल चार लाख 52 हजार 344 एक्टिव मामले हैं जबकि अब तक 86 लाख 79 हजार 138 लोगों को संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.