ब्रेकिंग
दिल्ली सीमा पर डटे किसानों को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- बात करके पूरा हो सकता है मकसद UP के अगले विधानसभा चुनाव में ओवैसी-केजरीवाल बिगाड़ सकते हैं विपक्ष का गणित सावधान! CM योगी का बदला मिजाज, अब कार से करेंगे किसी भी जिले का औचक निरीक्षण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं चलाने पर भड़की प्रियंका गांधी पाक सेना ने राजौरी मे अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की संत बाबा राम सिंह की मौत पर कमलनाथ बोले- पता नहीं मोदी सरकार नींद से कब जागेगी गृह मंत्री के विरोध में उतरे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे गिरफ्तार, फर्जी नक्सली मुठभेड़ को लेकर तनाव मोबाइल लूटने आए बदमाश को मेडिकल की छात्रा ने बड़ी बहादुरी से पकड़ा कांग्रेस बोलीं- जुबान पर आ ही गया सच, कमलनाथ सरकार गिराने में देश के PM का ही हाथ EC का कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, चुनाव में पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप

आज कई इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश, जानें- कब से बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की संभावना है। राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इस दौरान  हवाएं भी चलीं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इस वजह से कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे ठंड में वृद्धि हो सकती है। खास तौर पर 27 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। हालांकि इस दौरान दिन में आकाश साफ रहेगा। उल्लेखनीय है कि इस साल नवंबर में ठंड अधिक पड़ रही है।

बृहस्पतिवार को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे ठंड भी बढ़ेगी। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। 27 से 29 नवंबर के बीच दिल्ली में भी शीत लहर चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री व अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 22.1 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण भी आने  वालों समय में परेशानी पैदा कर सकता है। वहीं, हरियाणा और पंजाब में पराली की घटनाओं में काफी कमी आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.