ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राहुल गांधी ने किए तरुण गोगोई के अंतिम दर्शन, बोले- मैंने अपने गुरु को खो दिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पार्थिव शरीर को बुधवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि गोगोई उनके गुरु थे। राहुल गांधी ने कहा कि गोगोई का निधन उनके लिए निजी क्षति है। गोवा से विशेष विमान से गुवाहाटी आने के बाद वह सीधा श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र पहुंचे जहां गोगोई के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

तरुण गोगोई के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि 
राहुल गांधी ने गोगोई को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत कांग्रेस नेता के पुत्र गौरव मौजूद थे। कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है गोगोई जी केवल असम के नेता नहीं थे। वह बेहतरीन मुख्यमंत्री और राष्ट्र्रीय स्तर के नेता थे। उन्होंने असम के लोगों को एक करने और राज्य में शांति स्थापित करने का काम किया था।

असम की सुंदरता से गोागोई ने मेरा परिचय कराया: राहुल गांधी 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मैंने गोगोई जी के साथ कई घंटे बिताए हैं। वह मेरे शिक्षक, मेरे गुरु थे। उन्होंने मुझे समझाया कि असम और यहां के लोगों का महत्व क्या है। उन्होंने असम की सुंदरता से मेरा परिचय कराया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।” बता दें कि गोगोई का सोमवार को निधन हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.