ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चौहान, कमलनाथ, दिग्विजय, सिंधिया ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने बधुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ रणनीतिकार पटेल (71) का गुरुग्राम के एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें। मैं यही प्रार्थना करता हूँ।’’ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे बेहद करीबी मित्र, वर्षों के साथी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। उनका असमय चले जाना कांग्रेस परिवार के लिये ऐसी क्षति है जो अपूरणीय है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।’’ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘अहमद पटेल नहीं रहे। एक अभिन्न मित्र, विश्वसनीय साथी चला गया। हम दोनों सन 1977 से साथ रहे। वे लोकसभा में पहुँचे, मैं विधानसभा में। हम सभी कांग्रेसियों के लिए वे हर राजनैतिक मर्ज़ की दवा थे। मृदुभाषी, व्यवहार कुशल और सदैव मुस्कुराते रहना उनकी पहचान थी।’’ भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे। ॐ शांति I’’ कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पटेल के निधन की ख़बर पर कमलनाथ ने आज के अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं और दिल्ली रवाना हो गये हैं, वहीं दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के खजुराहो में एक शादी समारोह में शामिल होने का अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया है और दिल्ली में ही रुक गये हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.