ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हमले बर्दाश्त नहीं करेगा इजरायल, एयरस्ट्राइक्स के लिए तैयार रहे ईरान : बेंजामिन नेतन्याहू

तेल अवीव। इजरायल ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह और हमले बर्दाशत नहीं करेगा। अगर ऐसा होता है तो वह भी जवाब में कड़ी कार्रवाई करेगा। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर ईरान की तरफ से और हमले किए गए तो वह भी और एयरस्ट्रइक करने को तैयार हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अब वह ईरान की तरफ से हमले के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सिन्हुआ न्यूज ने नेतन्याहू के हवाले से यह जानकारी दी है। सीरिया में ईरानी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों के बाद बुधवार को इजरायली पीएम के कार्यालय से बयान जारी किया गया था। इस बयान में कहा गया है, ‘आज सुबह, वायु सेना ने सीरिया में ईरानी सेना के महत्वपूर्ण ठिकानों और सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हमला किया।’ उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उनके द्वारा सालों से चलाई जा रही नीति का ही हिस्सा है। नेतन्याहू ने कहा कि जो कोई भी हमला करता है या करने की कोशिश करता है उसे उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

ब्रिटेन आधारित निगरानीकर्ता सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया की राजधानी दमिश्क में बुधवार को सैन्य स्थलों पर हुए हवाई हमलों में कम से कम 10 सीरियाई सैनिक और सरकार समर्थक लड़ाके मारे गए थे। हाल के वर्षों में, इजरायल ने सीरिया में ईरान से जुड़े ठिकानों के खिलाफ सैकड़ों हवाई हमले किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.