ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार चुनाव के नतीजों ने चिंता बढ़ाई, कांग्रेस जमीनी स्तर पर कहीं नहीं है: चिदंबरम

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के मात्र 19 विधायक इस बार चुनाव जीत चुके हैं जो कि पिछले बार के 27 विधायकों से 8 कम हैं। ऐसे में अब पार्टी के अंदर ही भीतरघात की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम चुनाव के नतीजों पर चिंता जताते हुए कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर कहीं नहीं है। यह बात उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस का जमीनी स्तर पर संगठन कमजोर पड़ चुका है। हर स्तर पर आत्ममंथन की जरूरत है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी किसी गैर-गांधी को अगुवा चुनने के बारे में प्राथमिकता जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिली करीब 25 सीट ऐसी थीं, जिन पर 20 साल से भाजपा या उसके सहयोगी जीत रहे थे। कांग्रेस को इन सीटों पर चुनाव लडऩे से इनकार करना चाहिए था। अगर कांग्रेस ऐसा करती तो नतीजें कुछ और ही होते। पार्टी को सिर्फ 45 उम्मीदवार उतारने चाहिए थे। अब केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम देखना है वहां क्या नतीजे सामने आते हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात, मप्र, यूपी और कर्नाटक के उपचुनावों के नतीजे बताते हैं जमीनी स्तर पर या तो पार्टी का संगठन कहीं नहीं है, या कमजोर पड़ चुका है। बिहार में राजद-कांग्रेस के लिए जमीन उपजाऊ थी। हमे जीत के इतने करीब आकर हार का मुंह क्यों देखना पड़ा इसपर समीक्षा करने की जरूरत है। याद रखिए, ज्यादा समय नहीं हुआ जब कांग्रेस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में जीत हासिल की थी।

बिहार में इस बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर लड़ा चुनाव
आपको बता दें बिहार में इस बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसके मात्र 19 प्रत्याशी ही जीतने में सफल रहे। महागठबंधन के सहयोगियों में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब था। जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 27 सीटों पर जीत मिली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.