ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेनेड संभालते समय हुए विस्फोट में सेना का कैप्टन घायल, CRPF हेड कांस्टेबल ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

श्रीनगर: जिला पुंछ में ग्रेनेड संभालते समय संदिग्ध परिस्थतियों में हुए विस्फोट में सेना का कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कल रात लगभग 12.30 बजे घटी। जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट सेक्टर में घटी। सैन्य सूत्रों का कहना है कि सेना का कैप्टन जब ग्रेनेड संभाल रहा था, तभी अचानक ग्रेनेड उनके नजदीक ही फट गया। कैप्टन की पहचान सौरव कुमार के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए राजौरी सैन्य अस्पताल भर्ती कराया गया है।

सीआरपीएफ ने सर्विस राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या: उत्तरी कश्मीर के जिला बारामूला में सोपोर के वडूरा इलाके में आज बुधवार सुबह केंद्र रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के हेड कांस्टेबल ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 47 वर्षीय जीडी राजन कुमार निवासी चटियाना ओडिशा के के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक 92 बटालियन सीआरपीएफ हेडक्वार्टर वडूरा में ड्यूटी पर तैनात था। जवानों ने बताया कि कैंप में अचानक से गोली की आवाज गूंजने पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जिस दिशा से गोली की आवाज चली, सभी उसी तरफ भागे। घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने जीडी राजन कुमार को खून से लथपथ जमीन पर गिरा देखा। उसके साथ में उसकी सर्विस राइफल भी थी।

जवानों ने तुरंत जवान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने भी इस घटना की पुष्टि की और कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू की गई है। अधिकारी ने अभी तक हुई पूछताछ में यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार हेड कांस्टेबल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.