ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

केरल में सभी पुलिस स्टेशन होंगे चाइल्ड फ्रेंडली, बिना डर शिकायत दर्ज करा सकेंगे बच्चे

तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस ने बड़ी पहल करते हुए मौजूदा पुलिस स्टेशनों को ‘चाइल्ड फ्रेंडली’ बनाने का काम शुरु कर दिया है। इसका मकसद बच्चों के लिए एक ऐसा माहौल बनाना है, जहां वह बिना किसी डर के शिकायतें दर्ज करा सकें। केरल के पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने शनिवार को राज्य के 15 पुलिस स्टेशनों में ‘चाइल्ड फ्रेंडली’ केंद्रों का उद्घाटन किया।

बेहरा ने कहा कि केरल पुलिस ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है जहां बच्चे बिना किसी डर के शिकायतें दर्ज करने के लिए आ सके। इस कार्यक्रम में पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

‘चाइल्ड फ्रेंडली’ पुलिस स्टेशनों की अवधारणा 2006 में उन बच्चों को खुश करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, जो विभिन्न उद्देश्यों के लिए अपने परिजनों के साथ पुलिस स्टेशनों आते हैं। इस तरह के केंद्र बच्चों और अन्य लोगों को पुलिस स्टेशनों के कामकाज और पुलिस अधिकारियों के काम को समझने में मदद करेंगे।

वर्तमान में राज्य के 85 पुलिस स्टेशनों में ऐसे ‘चाइल्ड फ्रेंडली’ केंद्र हैं। राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा कि तीन महीनों के भीतर 12 और पुलिस स्टेशनों में सिस्टम को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केरल पुलिस का लक्ष्य सभी पुलिस स्टेशनों में बाल अनुकूल केंद्र शुरू करना है।

डीजीपी ने कोल्लम जिले के चयडामंगलम, पठानापुरम, कोल्लम जिले के अंचल, इंफोपार्क पुलिस स्टेशन, साइबर पुलिस स्टेशन, एर्नाकुलम ओट्टापलम में महिला पुलिस स्टेशन, पलक्कड़ जिले के मालमपुझा, नीलांबुर, तनूर, मलप्पुरम जिले के चंगारामकुलम, कन्नूर जिले के पनूर और अधूर, राजापुरम और बादुद्दुकल जिले में ‘चाइल्ड फ्रेंडली’ केंद्रों का उद्घाटन किया।

बता दें कि त्रिशूर शहर में ओल्लूर पुलिस स्टेशन को केरल के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के लिए गृह मंत्रालय का 2019 का पुरस्कार मिला है। पठानमथिट्टा और मन्नुथी पुलिस स्टेशन को राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के लिए 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.