ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

13 लाख लोगों की जान ले चुका है कोरोना वायरस, 5 करोड़ लोग संक्रमित

मैरीलैंड । दुनिया भार में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के नए आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोरोनो वायरस महामारी के कारण होने वाली मौतों का की संख्या 13 लाख (1.3 मिलियन) को पार कर गया है, जबकि दुनिया भर में 5.3 करोड़ (53 मिलियन) से अधिक लोग संक्रमित हैं।

पिछले 24 घंटों के भीतर दुनिया भर में कोविड-19 मामलों की संख्या में 6 लाख 57 हजार 312 की वृद्धि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद से यह सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि है। डब्ल्यूएचओ ने 11 मार्च को COVID-19 को महामारी घोषित किया था।

वैस्विक स्तर पर कोरोना का सबसे ज्यादा प्रकोप संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में देखने को मिला है। देश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक करोड़ 8 लाख 88 हजार 372 मामले हैं, जबकि 2.45 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकि है। दूसरे नंबर पर भारत है जहां 87 लाख 73 हजार 379 मामले हैं और 1.29 लाख लोगों की मौत हुई है। इस सूची में तीसरे नंबर पर ब्राजील है, जहा 58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 1.65 लाख लोगों की जान जा चुकि है।

भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के 44,684 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 87.73 लाख हो गई है जबकि 81 लाख 63 हजार 572 लोग अबतक पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.04 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,29,188 हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हुए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसांधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए अब तक कुल 12,40,31,230 नमूनों की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 9,29,491 नमूनों की जांच हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.