ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बंगाल में दीवाली के दिन आग लगने की दो घटनाएं, न्यू टाउन में 50 घरों में लगी आग

कोलकाता। दीवाली और कालीपूजा के मौके पर कोलकाता में न्यू टाउन इलाके और पूर्वी बर्धमान जिले में आग लगने की घटनाएं हुईं। इसमें लगभग 50 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। पूर्वी बर्धमान के एक गांव में आग लगने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। वहीं न्यू टाउन के गौरांग नगर इलाके में आग में कोई हताहत नहीं हुआ। कोलकाता के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गौरांग नगर में दमकल की दो गाड़ियां माके पर पहुंच गई। शाम 6.30 बजे आग लगने की सूचना दी गई, तब तक 30 झोपड़ियां जल चुकी थीं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। दीवाली, छठ और अन्य पूजा के मौके पर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पटाखों की बिक्री पर पिछले सप्ताह उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

पुरबा बर्धमान जिले में अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले दिन में कांकुरिया ग्राम के अंतर्गत कैलाशपुर गांव में लगी आग से 20 से अधिक झोपड़ियां जल चुकी थीं। पहले एक घर की रसोई में धमाका हुआ, जिसके कारण और घरों में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौक पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से बचने की कोशिश में तीन लोगों को चोट आईं। इनमें इसे एक लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो लोगों को प्राथिमक उपचार के छुट्टी दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.