ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रणवीर सिंह ने पहना ऑरेंज कुर्ता, लाल साड़ी में दिखीं दीपिका पादुकोण- ऐसे सेलिब्रेट हुई दिवाली

नई दिल्ली। शनिवार यानी 14 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया गया। कोरोना वायरस महामारी के बीच दीप का यह उत्सव रोशनी बिखेरता दिखा। सिर्फ आम जनमानस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के सितारे कहे जाने वाले सेलेब्स ने भी भी अपनी खुशियां साझा की। कई सेलेब्स ने जमकर दिवाली मनाई और फोटो भी साझा की। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से फोटो साझा की। इस फोटो में दोनों ट्रेडिशन लुक में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने ऑरेंज करल का कुर्ता पहन रखा है। वहीं, दीपिका ने लाल रंग की साड़ी। फोटो में दोनों हंसते हुए दिख रहे हैं। रणवीर के हाथों में घड़ी और दीपिका कानों में ज्वैलरी दोनों के लुक और क्लास दे रहा है। कुल मिलकार दोनों की जोड़ी जम रही है।

इस फोटो को साझा करते हुए दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामानएं दी। रणवीर सिंह ने लिखा- ‘ आप सब को दिवाली की हार्दिक शुभकामानाएं। हैप्पी दिवाली। आप सभी को रोशनी भरा प्यार।’ वहीं, दीपिका ने लिखा- ‘दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं’। ख़ास बात है कि 14 नवंबर को ही दोनों की मैरिज एनवर्सरी भी थी। इस दौरान भी दीपिका ने एक फोटो शेयर करते हुए रणवीर को विश किया। इस फोटो में दोनों ही सेलेब्स सफेद कपड़ों में दिख रहे हैं

वर्क फ्रंट की बात करें, तो फैंस को रणवीर सिंह की फ़िल्म 83 का बेसब्री से इंतज़ार है। इस फ़िल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी दिखने वाली हैं। पहली बार विश्व कप जीतने वाली क्रिकेट टीम पर बेस्ड इस फ़िल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण इस वक्त सकून बत्रा की फ़िल्म में काम कर रही हैं। उसकी शूटिंग भी चल रही है। इसके बाद वह पठान में भी काम करने वाली हैं, जिसके साथ शाहरुख़ ख़ान पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.