ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिग बॉस के घर में बही प्यार की बहार, जास्मिन भसीन को मिला ब्रेसलेट और पवित्रा पूनिया को किस

नई दिल्ली।  बिग बॉस 14 के घर में लेटेस्ट वीकेंड का वार काफी ख़ास रहा। इस दौरान घर मे दिवाली मनाई गई। इस दौरान सभी प्रतिभागी काफी सजे धजे और ख़ुश दिखे। ख़ास बात है कि बिग बॉस के घर में लंबे समय से रह रहे प्रतिभागियों के लिए गिफ़्ट्स भी आए। प्रतिभागी को अपने परिवारों की तरफ़ भेजे गए दिए गिफ्ट मिलते ही, वे इमोशनल हो गए। हालांकि, ये गिफ्ट्स लेना इतना आसान नहीं रहा।

अली गोनी को बतौर कैप्टन इस बात को तय करने का अधिकार दिया गया कि कौन- से प्रतिभागी अपने गिफ्ट्स खोलेंगे। इस के लिए अली ने प्रतिभागियों के सामने टॉस्क रखा। एक और सभी घर वाले काफी उत्साहित दिख रहे थे, तो जास्मिन भसीन और एजाज़ ख़ान ने गिफ्ट्स ना लेने का फैसला लिया। ऐसा उन्होंने गुड फैथ में किया, ताकि बाकी लोगों को गिफ्ट्स मिल सकें

एजाज़ और जास्मिन के इस कदम से घर वाले काफी ख़ुश हो गए। ऐसे में सभी ने अपने घर से आए गिफ्ट्स लिए और कुछ स्पेशल एजाज़ और जास्मिन के लिए भी ले आए। सबसे ख़ास गिफ्ट जास्मिन को मिला। उनके करीबी दोस्त अली गोनी ने उन्हें एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया। वहीं, पवित्रा और एजाज़ के बीच भी काफी रोमांस देखने को मिला। पवित्रा ने एजाज़ से किस करने की दरख्वास्त की। एजाज़ ने बड़े प्यार से पवित्रा पूनिया के दोनों का गाल चूम लिए।

बिग बॉस के घर में जो रोमांस भी चल रहा है, वह आगे भी देखने को मिल सकता है। आने वाले एपिसोड यानी रविवार को दिखाया जाएगा कि एजाज और पवित्रा एक दूसरे के काफी करीब आ रहे हैं। ख़ास बात है कि यह भी दिखाया जाने वाला है कि एजाज़ अपनी फीलिंग के बारे में पवित्रा पूनिया के बताने वाले हैं। हालांकि, कविता कौशिक को दोनों का यह प्यार पूरी तरह से फेक लगता है। अब देखना है कि आगे क्या होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.